सिडनी सिक्सर्स ने टी-20 बिग बैश लीग के फाइनल में शनिवार को मेलबर्न स्टार्स को शनिवार को 19 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। सिडनी सिक्सर्स का ये दूसरा बीबीएल खिताब है। इससे पहले सिडनी सिक्सर्स ने 2011-12 में बिग बैश लीग की खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
बारिश से प्रभावित 12 ओवर के मैच में सिडनी सिक्सर्स ने सलामी बल्लेबाज जोश फिलिपे की 52 रन की पारी से पांच विकेट पर 116 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार्स की टीम छह विकेट पर 97 रन ही बना सकी। सिक्सर्स इससे पहले टूर्नामेंट के पहले सत्र 2011-12 में चैम्पियन बना था।