फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bazball: बैजबॉल की आलोचना करने वालों पर इंग्लैंड के कोच मैकुलम ने साधा निशाना, बोले- यह खिलाड़ियों का अपमान

Wed, 10 Sep 2025 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मैकुलम ने 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली और आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दी। क्रिकेट जगत ने इस शैली को बैजबॉल नाम दिया, लेकिन मैकुलम को यह शब्द पसंद नहीं है।
विज्ञापन
मैकुलम और स्टोक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि क्रिकेट का बैजबॉल ब्रांड कोई कड़ी खेल शैली नहीं है बल्कि यह खिलाड़ियों को स्वच्छंद होकर खेलने की छूट देने से जुड़ा है तथा इसको लेकर गलत धारणाएं खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक है।
विज्ञापन

मैकुलम ने 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली और आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दी। क्रिकेट जगत ने इस शैली को बैजबॉल नाम दिया, लेकिन मैकुलम को यह शब्द पसंद नहीं है।

'बीबीसी स्पोर्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, मैकुलम ने 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में कहा, 'हमारे अंदर कभी भी अपने बारे में ऐसी मानसिकता नहीं रही है। चीजों को लेकर हमारा रवैया सख्त नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'हम जिस तरह की क्रिकेट खेलते हैं उसको लेकर कुछ गलत धारणा है। मुझे लगता है कि यह सभी खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों के लिए अपमानजनक है। हम कड़ी मेहनत करते हैं और सफल होना चाहते हैं, लेकिन हमें इस तरह से वर्गीकृत करना सही नहीं है।'

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि उनका जोर हमेशा खिलाड़ियों की मानसिकता पर रहा है, न कि किसी विशेष तरीके से खेलने पर। मैकुलम ने कहा, 'हमारे लिए यह एक ऐसा माहौल तैयार करने से जुड़ा है जिसमें हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को झेलने और अपनी भूमिका को अच्छी तरह से समझने पर जोर देते हैं।'

मैकुलम ने कहा, 'हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन करें। इसलिए एक निश्चित शैली या खेलने के तरीके पर विश्वास रखने से हमारी सफलता की संभावना बढ़ जाती है।'
विज्ञापन

मैकुलम की देखरेख में हाल ही में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-2 की बराबरी से संतुष्ट करना पड़ा था। भारत ने युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड को उसके घर में बढ़त नहीं हासिल करने दी थी। इंग्लैंड ने जहां लीड्स और लॉर्ड्स में जीत हासिल की, वहीं भारत ने एजबेस्टन और केनिंग्टन ओवल में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें