डेरिल मिचेल ने की भारतीय धरती पर रिकॉर्ड्स की बारिश
इस सीरीज के सबसे बड़े हीरो रहे डेरिल मिचेल। तीन मैचों में उन्होंने 352 रन बनाए। यह किसी भी तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीसरा सर्वाधिक स्कोर है। उनसे आगे सिर्फ बाबर आजम (360 बनाम वेस्टइंडीज, 2016) और शुभमन गिल (360 बनाम न्यूजीलैंड, 2023) हैं।
- मिचेल के 352 रन न्यूजीलैंड के लिए किसी तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक हैं।
- उन्होंने मार्टिन गप्टिल का 2013 का रिकॉर्ड (330 रन) तोड़ा।
- यह न्यूजीलैंड के लिए कुल मिलाकर चौथा सबसे बड़ा सीरीज स्कोर है।
डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : PTI
विराट कोहली-हर्षित राणा
- फोटो : PTI