फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश टीम का एलान, रजत पाटीदार करेंगे अगुवाई; देखें 15 सदस्यीय स्क्वॉड

Fri, 03 Oct 2025 10:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चयनकर्ताओं ने रजत पाटीदार आगामी रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार रात मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
रजत पाटीदार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी 32 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार करेंगे। चयनकर्ताओं ने उन्हें आगामी रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार रात मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने दी। रजत पाटीदार लंबे समय से मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे हैं और उनके नेतृत्व में टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

दो चरणों में होगा टूर्नामेंट का आयोजन
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन 15 अक्तूबर से 28 फरवरी तक दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 22 जनवरी से 1 फरवरी तक खेला जाएगा। इसके बाद 6 फरवरी से 28 फरवरी तक नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए मध्यप्रदेश की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है
रजत पाटीदार (कप्तान), यश दुबे, हर्ष गवली, शुभम शर्मा, हिमांशु मंत्री, हरप्रीत सिंह, वेंकटेश अय्यर, सागर सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, अधीर प्रताप, आर्यन पांडे, अर्शद खान, अनुभव अग्रवाल और कुलदीप सेन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें