फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खराब गुजरा था पिछला आईपीएल, अब इस बार अपनी टीम को बनाना चाहता है विजेता

Tue, 19 Mar 2019 07:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बासिल थंपी
विज्ञापन

केरल के युवा तेज गेंदबाज बासिल थम्पी का मानना है कि आईपीएल से उन्हें दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी का आत्मविश्वास मिला है क्योंकि इस लीग में गेंदबाजी करना अधिक चुनौतीपूर्ण है। पिछले दो सत्र में गुजरात लायंस के साथ रहे थम्पी अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘आईपीएल में गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह बल्लेबाजों का खेल है और हम सभी यह जानते हैं। हमारे भीतर गेंदबाजी का आत्मविश्वास होना चाहिए। पिछले तीन साल में मुझे हर बल्लेबाज को गेंदबाजी करने का आत्मविश्वास मिला है। मुझे जब भी गेंद मिलती है, मैं अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करता हूं।’ 

आईपीएल का बारहवां सत्र 23 मार्च से शुरू होगा। थम्पी ने कहा, ‘मैं आगामी सत्र में भी उम्दा प्रदर्शन करना चाहता हूं। सबसे अहम है कि मौका मिलने पर मैं टीम के लिये अच्छा खेलूं। मैने इस टीम से बहुत कुछ सीखा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें