भानू की शानदार पारी
बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और शाश्वत रावत (43) तथा अभिमन्यू सिंह (53) ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद भानू पानिया ने तूफानी बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर पांच चौकों और 15 छक्कों के दम पर नाबाद 134 रन बनाए। भानू की इस दमदार पारी के दम पर बड़ौदा ने टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन खड़ा करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बड़ौदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी। बड़ौदा ने इस मुकाबले के लिए अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम देने का फैसला किया था।