फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 91 रन से रौंदा, तमीम इकबाल के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 23 Jan 2018 08:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश टीम
विज्ञापन

तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन के अर्धशतकीय पारी की बदौलत ट्राई सीरीज मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 91 रन से करारी मात दी। मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ती टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम महज 125 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह बांग्लादेश ने मैच जीत लिया।

विज्ञापन


बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाज तमीम इकबाल (76) और शाकिब अल हसन (51) रन की शानदार पारी खेली। 76 रन बनाने के साथ ही तमीम के नाम वन-डे क्रिकेट में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इसके साथ ही वो शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर अपने 2,549 रन पूरे किए।

इस मामले में तमीम ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या का रिकार्ड तोड़ दिया, जिन्होंने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सबसे ज्यादा 2,514 रन बनाए हैं। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 रनों की इस पारी की मदद से तमीम ने अपने 6,000 वन-डे रन भी पूरे किए। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट ग्रेमी क्रिमर ने 4 और किल जर्विस ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन


वहीं, मैच में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उसके विकेट जल्दी-जल्दी गिरने गिर गए। जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर राजा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब ने 3 जबकि मुर्तजा, इस्लाम और रहमान ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, हुसैन को एक विकेट निला।

बता दें कि है कि वन-डे क्रिकेट में 6,000 के आंकड़ें तक पहुंचने वाले तमीम पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। उनके बाद शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 5,235 वन-डे रन बनाए हैं। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज अब तक 5,000 वन-डे रन नहीं बना पाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें