महेदी हसन मिर्जा (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और तमिम इकबाल (50) की फिफ्टी की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 148 रनपर सिमट गई। जवाब में बांग्लादेश ने 100 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।
महेदी हसन ने चटकाए चार विकेट
मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए महेदी हसन मिर्जा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उसने 9.4 ओवरों में 25 रन देकर चार विकेट चटकाए। अब दोनों टीमों के सीरीज की तीसरा व आखिरी मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। बता दें कि पहला वन-डे बांग्लादेश ने छह विकेट से जीता था।