फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvSL: बांग्लादेश की जीत में चमके तमीम-मुशफिकुर, पहले वन-डे में श्रीलंका को हराया 

Sun, 23 May 2021 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

  • बांग्लादेश ने पहले वन-डे में श्रीलंका को 33 रन से हराया
  • मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल ने खेली अर्धशतकीय पारी
  • बांग्लादेश ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त 
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुशफिकुर रहीम (84) और तमीम इकबाल (52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को पहले वन-डे में श्रीलंका को 33 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 से बढ़ा ली है।  

विज्ञापन


मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 50 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। मुशफिकुर और तमीम के अलावा महमुदुल्लाह ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

बांग्लादेश के 257 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम 48.1 ओवर्स 224 रन पर ही ऑलआउट हो गई। मैच में बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन मिर्जा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 30 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मुशफिकुर रहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन


उधर, श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीनचौके और पांच छक्के लगाए। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे 25 मई को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें