फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत, मैच में बहस के बाद ड्रेसिंग रूम में की तोड़-फोड़

Sat, 17 Mar 2018 01:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BANvSL
विज्ञापन

निदाहास टी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच कई बार टकराव हुआ। इसी कड़ी में अब एक और नया मामला सामने आया है। दरअसल कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का शीशा टूटा हुआ मिला है।

विज्ञापन


यह मामला सामने आने के बाद ग्राउंड के कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। सूत्रों की मानें तो श्रीलंकाई टीम से बहस के बाद कथित तौर पर एक बांग्लादेशी खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम का शीशा तोड़ा दिया।

बता दें यह पूरा मामला मैच के आखिरी ओवर का है। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को आउट दे दिया गया था, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों का कहना था की गेंद की ऊंचाई ज्यादा थी, इसके बावूजद लेग अंपायर ने उसे नो बॉल नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bangladesh cricket team
इसके बाद मेहमान टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे महमदुल्ला को मैदान छोड़कर वापस आने को कहा। काफी देर कहा सुनी होने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी दोबारा मैच करवाने के लिए राजी हुए।

हालांकि ऑलराउंडर खिलाड़ी महमदुल्ला ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर सारा हिसाब किताब चुकता कर दिया। अपनी टीम को फाइनल में ले जाने वाले महमदुल्ला ने महज 18 गेंदो पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें