फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप, कायेस-सरकार ने जड़ा शानदार शतक

Fri, 26 Oct 2018 10:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
banvzim
विज्ञापन

इमुरूल कायेस (115) और सौम्या सरकार (117) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने शुक्रवार को तीसरे और अंतिम वन-डे में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। 

विज्ञापन


कायेस ने 115 रन की बेहतरीन पारी खेली जो वर्तमान श्रृंखला में उनका दूसरा शतक है। उन्होंने श्रृंखला में कुल 349 रन बनाये जो तीन मैचों की श्रृंखला में दूसरी सबसे बड़ी रन संख्या है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने सरकार (117) के साथ दूसरे विकेट के लिए 220 रन जोड़े जिससे बांग्लादेश ने 42.1 ओवर में तीन विकेट पर 288 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

जिम्बाब्वे ने इससे पहले सीन विलियम्स की नाबाद 129 रन की शतकीय पारी तथा ब्रेंडन टेलर (75) और सिकंदर रजा (40) के उपयोगी योगदान से निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 286 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने पारी की पहली गेंद पर लिट्टन दास का विकेट गंवा दिया, लेकिन इसके बाद सरकार और कायेस ने जिम्बाब्वे को 30वें ओवर तक सफलता नहीं लगने दी। सरकार ने अधिक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की तथा 92 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाये। 

पहले दो मैचों में 144 और 90 रन बनाने वाले कायेस ने अंतिम क्षणों में आउट होने से पहले 112 गेंदें खेली तथा दस चौके और दो छक्के लगाये। मुशफिकुर रहीम 28 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले जिम्बाब्वे की पारी विलियम्स के इर्द गिर्द घूमती रही जिन्होंने 143 गेंदें खेली तथा दस चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इस बीच टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिये 132 और रजा के साथ चौथे विकेट के लिये 84 रन जोड़े। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें