फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश महिला टीम ने 2020 टी-20 विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

Fri, 06 Sep 2019 09:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विज्ञापन

बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को चार विकेट से हराकर क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। 

विज्ञापन


बांग्लादेश ने महिला टी-20 विश्व कप क्वालीफायर के पहले सेमीफाइनल में आयरलैंड को 20 ओवर में 85 रन पर ढेर करने के बाद नौ गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों के विकेट 14 रन पर ही गंवा दिए।

कप्तान लारा डेलानी और एमियर रिचर्डसन ने टीम के लिए 25-25 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से लेग स्पिनर फाहिमा खातून ने 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बांग्लादेश की महिला टीम ने इसके जवाब में संजीदा इस्लाम की 37 गेंद में नाबाद 32 रन की पारी की बदौलत 18.3 ओवर में छह विकेट पर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें