बांग्लादेश और
श्रीलंका के बीच खेला जा रहे चटगांव टेस्ट के दूसरे दिन मेहमान टीम ने
धनंजय डी सिल्वा के नाबाद 104 रन की पारी की बदौलत मैच में जोरदार वापसी की है।
पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज डी सिल्वा और कुसल मेंडिस ने मिलकर 187 रन की साझेदारी की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 1 विकेट गंवाकर 187 रन बना लिए हैं और वह अभी 326 रन पीछे हैं।
दिन की शुरुआत
बांग्लादेश ने 4 विकेट गंवाकर 374 रन के आगे से शुरु की थी। श्रीलंकाई गेंदबाज रंगना हैराथ और सुरंगा लकमल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 513 पर ऑल आउट किया। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने 176 रनों की धमाकेदार पारी खेली, वहीं कप्तान मोहम्मद रियाद ने भी नाबाद 83 रन बनाए।
पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम को पहला झटका मेहंदी हसन ने दिया, हसन ने करुणारत्ने को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।