फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvSL: पहले दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों पर 'कहर' बनकर टूटा मोमिनुल हक का बल्ला, रहीम शतक से चूके

Wed, 31 Jan 2018 08:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोमिनुल हक - फोटो : File
विज्ञापन
मोमिनुल हक के नाबाद 175 रन की बदौलत बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ चटगांव टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट गंवाकर 374 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की मजबूत शुरुआत हुई। ओपनर तमील इकबाल और इमरुल कैयस के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। पहले दिन के आखिरी सत्र में दो विकेट लेकर श्रीलंका ने इस मैच में कुछ हद तक वापसी करने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


मोमिनुल हक के अलवा तमीम इकबाल (52) और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (92) ने अर्धशतकीय पारी खेली। एक समय में बांग्लादेश का स्कोर 120/2 था, इसके बाद मुशफिकुर रहीम और मोमिनुल हक के बीच तीसरे विकेट लिए रिकॉर्ड 236 रन की साझेदारी हुई। बांग्लादेश को मैच में तीसरे झटका सुरंगा लकमल ने रहीम के तौर पर दिया। 

वहीं नाबाद 175 रन पर खेल रहे मोमिनुल हक ने अपनी इस पारी में अभी तक 203 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया है। दिन के आखिरी सत्र में पहले श्रीलंकाई गेंदबाजों ने रहीम को आउट किया और फिर इसके बाद आए लिटन दास को बिना खाता खोले ही लकमल ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई। दिन का खेल खत्म होने तक मोमिनुल हक 175 और कप्तान महमुदुल्लाह 9 रन बनाकर क्रीच पर जमे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई गेंदबाजों में सुरंगा लकमल ने 2 विकेट और दिलरुवन परेरा व लक्षण संदाकन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें