फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमीम के शतक के बावजूद बांग्लादेश 234 रन पर सिमटा, न्यूजीलैंड के नाम पहला दिन

Thu, 28 Feb 2019 03:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tamim iqbal
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट के शुरूआती दिन नील वैगनर के पांच विकेट की बदौलत पुछल्ले बल्लेबाजों पर कहर करपाया जिससे बांग्लादेश की टीम तमीम इकबाल की शतकीय पारी के बावजूद पहली पारी में 234 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज तमीम ने 126 रन की पारी खेली जिसमें 21 चौके और एक छक्का जड़ा था। हरियाली पिच से स्विंग गेंदबाज टिम साउदी (76 रन देकर तीन विकेट) और ट्रेंट बोल्ट को जरा भी मदद नहीं मिल रही थी जिसके बाद शॉर्ट गेंद के विशेषज्ञ नील वैगनर ने 47 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 86 रन बना लिए थे। जीत रावल अपना आठवां अर्धशतक जमाकर 51 रन और टाम लाथम 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन


बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तमीम की शानदार पारी से बांग्लादेश ने 180 रन बना लिए थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम का बल्लेबाजी क्रम नहीं चला। टीम ने अंतिम छह विकेट महज 54 रन में गंवा दिए।  लिटन दास आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे जिन्होंने 29 रन बनाकर टीम के लिये दूसरी बड़ी पारी खेली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें