फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात देकर की सीरीज 1-1 से बराबर

Thu, 07 Sep 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : AP
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेजबान बांग्लादेश को सीरीज के दूसरे आखिरी टेस्ट में 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में पिछड़ने के बाद दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए तीसरे ही दिन मैच अपने नाम कर लिया। लियोन ने मैच में 154 रन देकर 13 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


नाथन लियोन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार साझा रूप से डेविड वार्नर और नाथन लियोन को दिया गया। सीरीज में लियोन ने 22 विकेट लिए वहीं वार्नर ने 2 शतकों के साथ कुल 251 रन बनाए।  

डेविड वार्नर के शानदार शतक और नाथन लॉयन के 13 विकेट की बदौलत बांग्लादेशी टीम बैकफुट पर ही रही। पहली पारी में बांग्लादेश ने 305 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वार्नर के शानदार शतक की बदौलत 377 रन बनाए।  इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम कंगारू आक्रमण के सामने पूरी तरह नतमस्तक हो गई। पूरी टीम 71.2 ओवर में महज 157 रन पर ढेर हो गई। लियोन ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और 60 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। चौथी पारी में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 86 रन का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने केवल 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ग्लैन मैक्सवेल ने विजयी स्ट्रोक लगाया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार सीरीज बराबर करने में कामयाब हुआ। इससे पहल ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश दौरा किया था उस सीरीज में खेले गए एकलौते टेस्ट में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर

बांग्लादेश 305 और 157 रन
ऑस्ट्रेलिया 377 और 87/3 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें