क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज का एलान किया है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे में बांग्लादेश की टीम 18 मार्च से 12 अप्रैल के बीच चार मैदानों पर तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, "सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन दो वनडे मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं तीसरा मैच वांडरर्स, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। दो टेस्ट मैच डरबन और गकेबेरा में खेले जाएंगे।"
यह दौरा मेजबानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों सीरीज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग और आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में महत्वपूर्ण बिंदुओं के लिए मायने रखती हैं।
वनडे सीरीज
पहला वनडे-- 18 मार्च- सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
दूसरा वनडे - 20 मार्च - वांडरर्स, जोहानरबर्ग
तीसरा वनडे - 23 मार्च - सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट: 31 मार्च से 4 अप्रैल - किंग्समीड, डरबन
दूसरा टेस्ट: 8-12 अप्रैल - सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड।