फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शुरू करेगा टीकाकरण अभियान, सैकड़ों क्रिकेटरों को दी जाएगी वैक्सीन

Thu, 28 Jan 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि वह अपने क्रिकेटरों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। बोर्ड ने कहा कि फरवरी के अंत तक करीब 100 खिलाड़ियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टीका खरीदने के बाद टीम के खिलाड़ियों को प्राथमिकता में रखते हुए अम्पायरों, मैच रेफरी और घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों का टीकाकरण करेगा। हाल ही में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज के खिलाफ बायो बबल में सीरीज खेली है। पिछले साल मार्च के बाद कई सीरीज रद्द भी हुई।

विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि जब तक सभी खिलाड़ियों को टीका नहीं लग जाता तब तक वह क्रिकेट के सभी स्तरों के टूर्नामेंट को शुरू नहीं करेंगे। घरेलू क्रिकेट के शुरू करने से पहले 100 खिलाड़ियों को वैक्सीन दी जाएगी। इस नए अभियान के तहत 500 खिलाड़ियों का टीकाकरण किया जाएगा। अगले महीने सात फरवरी से इस अभियान की शुरुआत हो सकती है। बता दें कि बांग्लादेश की सरकार वहां की लोकल फार्मास्युटिकल सप्लायर बेक्सिमको के जरिए भारत की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से वैक्सीन आयात करेगी। 30 मिलियन कोरोना वैक्सीन की डील हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें