फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश टेस्ट टीम का एलान, शाकिब की हुई वापसी

Sat, 30 Jan 2021 10:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
विज्ञापन

बांग्लादेश ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम को घोषणा कर दी। इस टीम की कमान मोमिनुल हक संभालेंगे। वहीं, स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत तीन फरवरी से होगी जबकि दूसरा टेस्ट 11 फरवरी से खेला जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश ने आखिरी वन-डे में वेस्टइंडीज को 120 रन से हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की थी। तीसरे वन-डे मैच के दौरान शाकिब अल हसन को ग्रोइन इंजरी हो गई थी, जिसके बाद उनका टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल लग रहा था। हालांकि, टीम के फिजियो ने उम्मीद जताई है कि शाकिब टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। 
 
बांग्लादेश की टीम
मोमिनुल हक (कप्तान), तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, यासिर अली, सैफ हसन, मेहंदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, तईजुल इस्लाम, शदमान इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, अबू जायद, इबादत हुसैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें