फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन के इंतकाल के सदमे से जूझ रहे अकबर ने बांग्लादेश को पहली बार दिलाया विश्व कप

Mon, 10 Feb 2020 09:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अकबर अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांग्लादेश को अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान अकबर अली फाइनल में मैच जिताने वाली पारी खेलते समय अपनी बड़ी बहन के इंतकाल के सदमे से भी जूझ रहे थे। 18 साल के अकबर की बहन की 22 जनवरी को जुड़वां बच्चों को जन्म देते समय मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक 'प्रथम आलो' की रिपोर्ट के अनुसार खदीजा खातून के इंतकाल के बारे में अकबर को बताया नहीं गया था लेकिन बाद में उन्हें अपने भाई से इसकी जानकारी मिली। अकबर के पिता ने कहा, 'वह अपनी बहन के सबसे करीब था। वह अकबर से बहुत प्यार करती थी। हमने पहले उसे नहीं बताया। पाकिस्तान के मैच के बाद उसने फोन किया और अपने भाई से पूछा। मेरे भीतर उससे बात करने की हिम्मत नहीं थी।' 
विज्ञापन


खदीजा ने 18 जनवरी को ग्रुप सी में बांग्लादेश की जिंबाब्वे पर जीत देखी थी लेकिन अपने भाई को देश का पहला विश्व कप जीतते देखने के लिए जिंदा नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें