फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश पर जीत के इरादे से उतरेगा वेस्ट इंडीज

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/सेंट जार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज की शुरुआत बुधवार से यहां होगी, जिसमें मेजबान टीम की नजरें जीत के साथ 2014 में मेहमान टीम के खराब प्रदर्शन को जारी रखने की होगी। रविवार को ग्रेनाडा एकादश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच में 95 रन की जीत के दौरान बांग्लादेश के कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वेस्ट इंडीज को हराना उसके लिए आसान नहीं होगा जिसके खिलाड़ी हाल में कैरिबियाई प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में हिस्सा लेने के बाद पूरी तरह से फिट हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम इस साल पहली बार अपने देश के बार खेलने जा रही है और कप्तान मुशफिकुर रहीम को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वर्ष 2009 में वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड और वेस्ट इंडीज खिलाड़ी संघ के बीच विवाद के कारण वेस्ट इंडीज ने अपने कई खिलाड़ी गंवा दिए थे जिसके बाद उसे वेस्ट इंडीज के हाथों टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में कप्तान और आलराउंडर के रूप में साकिब अल हसन ने शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें