फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बांग्लादेश ने रद्द किया श्रीलंका दौरा तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पहले ही स्थगित

Wed, 24 Jun 2020 05:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम का अगले महीने होने वाला श्रीलंका दौरा कोविड-19 महामारी के कारण बुधवार को स्थगित कर दिया गया। कोविड-19 के कारण दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रम अस्त व्यस्त हो गया है। बांग्लादेश को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए अगले महीने श्रीलंका का दौरा करना था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'बांग्लादेश का अगले महीने श्रीलंका का दौरा स्थगित हो गया है।'

विज्ञापन


श्रीलंका बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि बांग्लादेश ने इस महामारी के कारण अपने खिलाड़ियों की तैयारी में कमी के कारण इस दौरे से हटने का फैसला किया। बयान के अनुसार, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने श्रीलंका बोर्ड को सूचित कर दिया कि उनके खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए अनुकूल माहौल अभी नहीं बना है जो पूरी तरह से कोविड-19 महामारी के कारण खिलाड़ियों की तैयारियों में कमी के कारण है।’

इसके मुताबिक, 'बीसीबी और श्रीलंका क्रिकेट सहमत हो गए कि बांग्लादेशी राष्ट्रीय टीम का जुलाई 2020 में श्रीलंका का दौरा नहीं होगा और इसे स्थगित कर दिया जाएगा जिसे बाद में आपसी सहमित से बनी किसी अन्य तारीख पर कराया जाएगा।' 
विज्ञापन


इस महामारी के चलते मंगलवार को न्यूजीलैंड टीम का टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा भी स्थगित कर दिया गया क्योंकि दक्षिण एशियाई देश के तीन क्रिकेटरों को हाल में इस वायरस से संक्रमित पाया गया था। न्यूजीलैंड को अगस्त-सितंबर में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश जाना था।

पिछले हफ्ते बांग्लादेश के पूर्व वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा, नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले अप्रैल में पाकिस्तान के टेस्ट दौरे को जबकि मई में आयरलैंड और ब्रिटेन दौरे को टाल दिया था। इस महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया का जून में होने वाला बांग्लादेश का दौरा भी स्थगित कर दिया गया। अगले महीने इंग्लैंड की घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें