फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका : वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान, तेज गेंदगाज रुबेल और महमूद को नहीं मिली जगह

Mon, 17 May 2021 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली वनडे सीरीज में बांग्लादेश की टीम से तेज गेंदबाज रुबेल और महमूद को बाहर कर दिया गया है। दोनों खिलड़ियों को चोट की वजह से चयनकर्ताओं ने टीम में हिस्सा नहीं लिया है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में तेज गेंदगाज रुबेल हुसैन और हसन महमूद को शामिल नहीं किया गया है। रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम का एलान किया। उन्होंने बताया कि रुबेल और हसन को चोटें आई थीं, जिसके बाद दोनों का ऑपरेशन हुआ, फिलहाल दोनों आराम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें इस सीरीज से बाहर रखा गया है। बोर्ड किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता।  

विज्ञापन


बता दें कि बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 23 मई से बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेला जाएगा। हालांकि कोविड को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों की टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें