फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने विंडीज को सात विकेट से हराया

Fri, 30 Nov 2012 11:24 PM IST
खुलना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को सात विकेट से रौंद दिया। सोहाग गाजी (4-29) और अब्दुर रज्जाक (3-39) की कसी हुई गेंदबाजी के आगे विंडीज की पूरी टीम 46.5 ओवर में 199 रन सिमट गई।
विज्ञापन


जवाब में बांग्लादेश ने ओपनर तामीम इकबाल और नईम इस्लाम के अर्धशतकों की मदद से 40.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इकबाल ने 51 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन बनाए जबकि इस्लाम ने 79 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली।

एनामुल हक ने 41 और नासिर हुसैन ने 28 रन का योगदान किया। विंडीज की ओर से सुनील नारायन ने सर्वाधिक 36 जबकि क्रिस ने 35 रन बनाए। बांग्लादेश ने इस मैच में चार खिलाड़ियों को पहली बार टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें