फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बांग्लादेशी टीम ने अनोखे अंदाज में मनाया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का जश्न

Wed, 30 Aug 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत - फोटो : icc
विज्ञापन
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को ढाका टेस्ट में 20 रन से मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह पहला मौका है जब बांग्लादेश ने  ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में मात दी है। बांग्लादेश ने मैच के पहले दो दिन अपनी पकड़ बनाए रखी लेकिन तीसरे दिन स्पिनर मैथ्यू लियोन ने 6 विकेट लेकर और डेविड वार्नर ने 75 रन की पारी खेलकर मैच को ऑस्ट्रेलिया की ओर ढकेल दिया था। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 159 रन की जरूरत थी लेकिन शाकिब अल असन की शानदार गेंदबाजी के कारण वह जीत से 20 रन पीछे रह गई। 
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट के लिए यह ऐतिहासिक जीत है। इस जीत जश्न भी मुश्फिकुर रहीम की टीम ने बड़े ही रोचक अंदाज में मनाया। जीत के इस जश्न का वीडियो तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने शेयर किया। रहमान ने ट्वीट में लिखा, बेहतरीन जीत! शाकिब और तमीम भाई ने शानदार खेल दिखाया। दर्शकों को विशेष धन्यवाद। लेकिन जश्न अभी जारी है। रहमान जो वीडियो शेयर किया है उसमें पूरी बांग्लादेशी टीम बल्ले लेकर एक डेस्क पर एक साथ मार रही है और  हम होंगे कामयाब एक दिन... गीत के बंग्ला वर्जन  ''आमरा कोरबो जॉय" गाते दिख रहे हैं। 

What a win! Shakib & Tamim bhai were phenomenal! Special thanks to the crowds. BTW, Celebration is going on! 😉 pic.twitter.com/bgTY8upoxQ— Mustafizur Rahman (@Mustafiz90) August 30, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें