उन्होंने कहा, 'यह जानकर अच्छा लग रहा है कि हम उसे देख सकते हैं, उससे बात कर सकते हैं और उसके साथ समय बिता सकते हैं।' यह 33 साल का हरफनमौला खिलाड़ी अभी अमेरिका में है और अगले महीने उनके बांग्लादेश लौटने की संभावना है। शाकिब के साथ पिछले 13 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे माहमुदुल्लाह ने कहा, 'शाकिब एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उसे फिर से लय हासिल करने में देर नहीं लगेगी। मुझे विश्वास है कि क्रिकेट के मैदान में उतरते ही वह इसे वापस पा लेंगे।'
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल आबेदीन ने कहा कि शाकिब घरेलू क्रिकेट के जरिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैदान पर वापस आ रहा है। उसे अब घरेलू टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करना होगा क्योंकि हमें अभी कोई अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला नहीं खेलनी है।'