फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका से हार के बाद अब बांग्लादेश पर गिरी ICC की गाज, कप्तान समेत पूरी टीम पर लगाया जुर्माना

Sun, 28 Jul 2019 08:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना। कप्तान सहित पूरी टीम पर धीमे ओवर रेट की वजह से कटी मैच फीस। शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 91 रनों से रौंद दिया।  तमीम इकबाल की कप्तानी में उतरी बांग्लादेश की टीम श्रीलंकाई टीम के आगे फिसड्डी साबित हुई। 

विज्ञापन


वहीं समय से निर्धारित ओवर पूरा नहीं कर पाने की वजह से मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने इसे नियम का उल्लंघन माना और बंगलादेशी टीम पर मैच फीस का जुर्माना लगाया। कप्तान तमीम पर मैच फीस का 40% और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 20% का जुर्माना लगाया। 

मैच में तमीम ने बतौर कप्तान डेब्यू किया था, वे बांग्लादेश की तरफ से कप्तानी करने वाले 14वें खिलाड़ी बने, जिसमें बांग्लादेश को बुरी हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने तीन विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें