फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Cricket: अब मार्शल रोकेंगे बांग्लादेश क्रिकेट में भ्रष्टाचार, BCB ने ACU सलाहकार नियुक्त किया

Sun, 10 Aug 2025 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

ये निर्णय शनिवार को यहां शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड सदस्यों की बैठक के दौरान लिए गए।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) के पूर्व प्रमुख एलेक्स मार्शल को अपने संचालन की देखरेख के लिए एक साल के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। बीसीबी ने मार्शल के अलावा दो और महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जूलियन वुड को तीन महीने के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है जबकि टोनी हेमिंग दो साल के लिए पिच प्रबंधन के प्रमुख का पद संभालेंगे और सभी अंतरराष्ट्रीय स्थलों और क्यूरेटर के प्रभारी होंगे।
विज्ञापन


ये निर्णय शनिवार को यहां शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड सदस्यों की बैठक के दौरान लिए गए। वुड पावर-हिटिंग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ काम किया है। मार्शल पिछले वर्ष सितम्बर तक आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के महाप्रबंधक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें