फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की चपेट में आया बांग्लादेश क्रिकेट, टीम के बल्लेबाज हसन और कोच ली कोरोना पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी की चपेट में आए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और अनुकूलन कोच। बल्लेबाज सैफ हसन और टीम के नए दमखम और अनुकूलन कोच निक ली मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद दोनों ही पृथकवास में चले गए हैं। गौरतलब है कि अक्तूबर-नवंबर के श्रीलंका दौरे के लिए टीम का अभ्यास शिविर इस महीने के आखिर में शुरू होना है ।

विज्ञापन


उधर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले दौर की जांच शुरू कर दी है। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खेल फिजिशियन डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘कोरोना वायरस मामलों में हमारे सलाहकार ली के मामले की जांच कर रहे हैं कि यह नया या पुराना संक्रमण है। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।’
विज्ञापन


बांग्लादेश में अभी तक कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 4500 से अधिक मौतें भी हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें