फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदूषण पर बांग्लादेशी कोच का बड़ा बयान, बोले- हालात चिंताजनक लेकिन कोई मरेगा नहीं

Fri, 01 Nov 2019 04:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बांग्लादेश कोच रसेल डोमिंगो - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मगर देश की राजधानी दिल्ली दिवाली के बाद से ही गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है। दिल्ली के इस खतरनाक वायु प्रदूषण से सब परेशान हैं। प्रदूषण को लेकर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
बांग्लादेशी क्रिकेटर - फोटो : पीटीआई
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए कोच रसेल डोमिंगो ने कहा, हालात चिंताजनक है, लेकिन कोई मर नहीं रहा है क्योंकि प्रदूषण की समस्या हमारे देश में भी है। उनका कहना था कि दिल्ली में दूषित हवा में आना उनके लिए कोई बड़ा मामला नहीं था क्योंकि दुनिया के कई देशों में यह समस्या है।
विज्ञापन

3 of 5
pollution in delhi ncr - फोटो : ani
उन्होंने कहा, हमें पता है श्रीलंका की टीम ने आखिरी बार यहां पर संघर्ष किया था। देखिए थोड़ा बहुत प्रदूषण बांग्लादेश में ही है इसलिए यह हमारे लिए बड़ा मसला नहीं था। ऐसा दुनिया के कई देशों में है। खिलाड़ी खेल को लेकर व्यस्त हो चुके हैं और इस बारे में ज्यादा शिकायत नहीं कर रहे है। 

4 of 5
बांग्लादेश कोच रसेल डोमिंगो - फोटो : सोशल मीडिया
डोमिंगो ने आगे कहा, 'यह सिर्फ तीन घंटे की ही बात है और उसके बाद सब कुछ आसान होगा। हो सकता है आंखों में थोड़ी खुजली ही हो गले हल्का सा कड़वा का हो जाए लेकिन यह ठीक है। कोई भी ऐसे हालात में मरने वाला तो नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिटन दास - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से कई बांग्लादेशी खिलाड़ी मास्क पहनकर अभ्यास करते नजर आए। लिटन दास, डेनियल विटोरी समेत कई लोगों को मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते देखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें