फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shohidul Islam: डोपिंग टेस्ट में फेल हुए बांग्लादेश के गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम, 10 माह का लगा प्रतिबंध

Thu, 14 Jul 2022 11:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शोहिदुल के सैंपल में क्लोमिफेन पाया गया है, जोकि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा की सूची में प्रतिबंधित तत्व में आता है। 
विज्ञापन
शोहिदुल इस्लाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांगलादेश के तेज गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम पर गुरुवार (14 जुलाई) को डोपिंग टेस्ट में विफल होने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दस महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। उनका सैंपल मार्च में लिया गया था। शोहिदुल के सैंपल में क्लोमिफेन पाया गया है, जोकि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा की सूची में प्रतिबंधित तत्व में आता है। 
विज्ञापन


शोहिदुल का प्रतियोगिता से अलग सैंपल लिया गया था।प्रतिबंध 28 मई से शुरू होगा, जिस दिन से उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेशी पेसर को आईसीसी के डोपिंग रोधी अधिनियम के अनुच्छेद 2.1 के तहत आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। 

शोहिदुल को दस महीने के लिए क्रिकेट की सभी गतिविधियों से निलंबित किया जा रहा है। शोहिदुल का कहना है कि उन्होंने दवाई का सेवन किया था लेकिन उनका इरादा प्रदर्शन बेहतर करने के लिए प्रतिबंधित दवा लेने का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें