वहीं, बांग्लादेश टीम में शाकिब के साथ तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और स्पिन गेंदबाज मेहडी हसन मिर्जा की वापसी हुई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में इमरुल कयेस को टी-20 क्रिकेट में वापस बुलाया गया है और वह तमीम इकबाल व सौम्या सरकार के साथ टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में विकल्प के तौर पर रहेंगे। टीम इंडिया, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज की शुरुआत 6 मार्च से होगी।
इस सीरीज में बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला टीम इंडिया के खिलाफ 8 मार्च को खेलेगी। उसके बाद 10 मार्च को मेजबान श्रीलंका से टीम का मुकाबला होगा। इस सीरीज में बांग्लादेश 14 मार्च को टीम इंडिया व 16 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
ट्राइ सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम:
शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, इमरुल कयेस, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्लाह, सब्बीर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, रुबैल होसैन, तस्कीन अहमद, अबु हैदर, अबू जाएद, अरीफुल हक, मेहडी हसन मिर्जा, नरुल हसन और नजमुल इस्लाम।