फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs WI: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज में 15 साल बाद चखा टेस्ट मैच में जीत का स्वाद, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

Wed, 04 Dec 2024 03:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका

सार

इस मैच से पहले बांग्लादेश को वेस्टइंडीज में अपने पिछले सात टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसमें मौजूदा सीरीज का पहला मैच भी शामिल था।
विज्ञापन
बांग्लादेश टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 101 रन से हराकर पिछले 15 साल में पहली बार कैरेबियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच जीता। वेस्टइंडीज की टीम जीत के लिए 287 रनों का पीछा करते हुए दो सत्र से भी कम समय में 185 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम दो मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर करने में सफल रही। यह वेस्टइंडीज में टीम की तीसरी जीत है।  टीम ने इससे पहले 2009 में दो मैचों की सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ किया था।
विज्ञापन


इस मैच से पहले बांग्लादेश को वेस्टइंडीज में अपने पिछले सात टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसमें मौजूदा सीरीज का पहला मैच भी शामिल था। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास दूसरी पारी में ताइजुल इस्लाम की फिरकी का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 50 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्हें हसन महमूद और तस्कीन अहमद का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि नाहिद राणा को एक सफलता मिली।

वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज क्रेग बेथवेट ने 43 और केवम हॉज ने 55 रन की पारी खेली। अपने आखिरी छह विकेट 42 रन के अंदर गंवा दिए। हॉज के आउट होते ही टीम की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। इससे पहले बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 193 रन से की। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जाकेर अली ने 91 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 268 रन तक पहुंचाया। उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 106 गेंद की पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी में 164 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 146 रन पर आउट हो गई थी। अब दोनों टीमों के बीच आठ दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं, 15 दिसंबर से तीन टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें