फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK: आबिद-शफीक की शानदार पारी, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Tue, 30 Nov 2021 05:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव

सार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से जीत लिया है। चटगांव में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के 202 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। आबिद अली को उनकी 133 और 91 रन की पारियो के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से जीत लिया है। चटगांव में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के 202 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। आबिद अली को उनकी 133 और 91 रन की पारियो के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। 

विज्ञापन


इससे पहले चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद मेजबान टीम ने लिटन दास (114) और मुश्फिकुर रहीम (91) की पारियों के दम पर पहली पारी में 330 रन का स्कोर खड़ा किया। जबकि पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने आबिद अली (133) और अब्दुल्लाह शफीक (52) रन की पारियों के दम पर 286 रन का स्कोर बनाया। बांग्लादेश की तरफ से ताइजुल इस्लाम ने सर्वाधिक सात विकेट झटके। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की टीम ने 44 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू की लेकिन महज 157 रन के स्कोर पर ढेर हो गई और पकिस्तान के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। 

चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने आबिद अली (91) और अब्दुल्लाह शफीक (73) रन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें