फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs NZ: बांग्लादेश की लगातार दूसरी जीत, कीवियों को चार रन से हराकर टी-20 सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Fri, 03 Sep 2021 08:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को चार रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड को दूसरे मुकाबले में चार रन से हरा दिया। इसके साथ मेजबान टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम पांच विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए महमुदुल्लाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अगर मैच की बात करें तो मोहम्मद नईम (39) और लिटन दास (33) ने बांग्लादेश को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा महमुदुल्लाह ने 37 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने 22 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, मेहमान टीम की तरफ से कप्तान टॉम लाथम ने 65 रन की नाबाद पारी खेली। बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके। लाथम के अलावा विल यंग ने 22 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए जबकि नसुम अहमद ने एक विकेट लिया। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला पांच सितंबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें