फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs IRE Test: बांग्लादेश के इस स्पिनर ने रचा इतिहास, शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ बन गया नंबर-1 गेंदबाज

Sat, 22 Nov 2025 07:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर

सार

बांग्लादेश के धीमी गति के गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
तैजुल इस्लाम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के धीमी गति के गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, आयरलैंड की टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मीरपुर में खेला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ चमके तैजुल इस्लाम
33 वर्षीय गेंदबाज के नाम 57 टेस्ट मैचों की 102 पारियों में 249 विकेट दर्ज हो गए हैं। उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 71 टेस्ट मैचों में 246 विकेट चटकाए। इस मामले में तीसरे स्थान पर मेहदी हसन मिराज हैं, जो 209 विकेट अफने नाम कर चुके हैं। मीरपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने अब तक सात विकेट झटके हैं। पहली पारी में उन्होंने चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, जबकि दूसरी पारी में तीन खिलाड़ियों को वह आउट कर चुके हैं।

बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज मैच पारियां विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकोनॉमी
तैजुल इस्लाम 57* 102 249 8/39 3.04
शाकिब अल हसन 71 121 246 7/36 2.98
मेहदी हसन मिराज 56* 98 209 7/58 3.12
मोहम्मद रफीक 33 48 100 6/77 2.79
मशरफ मुर्तजा 36 51 78 4/60 3.24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें