फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs IRE: बांग्लादेश ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, सीरीज 1-0 से अपने नाम की

Sat, 08 Apr 2023 12:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर

सार

पहली पारी में 126 रन बनाने वाले मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 51 रन बनाए। वह मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
मुशफिकुर रहीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड की टीम तीसरे दिन की तरह बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के चौथे दिन संघर्ष नहीं कर पाई और उसके हिस्से में सात विकेट से हार आई। आयरलैंड को दूसरी पारी में 292 रन पर समेटने के बाद बांग्लादेश ने जरूरी 138 रन तीन विकेट खोकर बना लिए। पहली पारी में 126 रन बनाने वाले मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 51 रन बनाए। वह मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन


आयरलैंड ने 286 रन पर आठ विकेट से आगे पारी की शुरुआत की, लेकिन कल के नाबाद 71 रन पर खेल रहे एंडी मैक्ब्राइन अपने निजी स्कोर में सिर्फ एक रन जोड़कर एबादत होसैन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद एबादत ने ग्राहम ह्यूम को 14 पर विकेट के पीछे लिटन दास के हाथों कैच कराकर आयरलैंड की पारी समेट दी।

लिटन दास को 23 पर मार्क अडेयर ने बोल्ड किया। इसकेबाद पहली पारी में 118 रन पर छह विकेट लेने वाले एंडी मैक्ब्राइन ने नजमुल हौसेन को 4 पर आउट किया। बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 43 रन हो गया। यहां तमीम इकबाल (31) और मुशफिकुर ने 62 रन की साझेदारी की। इसके बाद मुशफिकुर मोमिनुल हक (20) के साथ बांग्लादेश को जीत की ओर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें