एशिया कप का तीसरा मुकाबला मंगलवार (30 अगस्त) को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह पूल-बी का दूसरा मुकाबला होगा। अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन श्रीलंका को हराया था। वह अंक तालिका में फिलहाल पहले स्थान पर है। उसके दो अंक हैं। नेट रनरेट की बात करें तो वह +5.176 है। शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका का नेट रनरेट -5.176 है।
बांग्लादेश की टीम इस मैच को अपने नाम कर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वह तीन बार फाइनल हार चुका है। पिछले दो संस्करण (2016, 2018) में उसने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। इस बार शाकिब अल हसन की टीम खाली हाथ लौटना नहीं चाहेगी।
आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच?
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप का तीसरा मुकाबला 30 अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कब शुरू होगा बांग्लादेश और अफगानिस्तान का मुकाबला?
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), आफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनात, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।