ग्रुप-बी में अफगानिस्तान अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसके दो अंक हैं। नेट रनरेट की बात करें तो वह +5.176 है। शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका का नेट रनरेट -5.176 है। बांग्लादेश की टीम इस मैच को अपने नाम कर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।
शारजाह में बांग्लादेश की टीम मंगलवार को एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 प्रारूप में अपने रिकॉर्ड में सुधार की उम्मीद के साथ उतरेगी। पहले मैच में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके थे। दूसरी ओर टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रही शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेशी टीम इस प्रारूप में अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी।
विज्ञापन
पिछले साल विश्वकप के बाद से बांग्लादेश ने इस प्रारूप में 13 में ये दो ही मैच जीते हैं। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों फजलहक फारूकी और नवीन उल हक ने श्रीलंकाई पारी की कमर तोड़ दी थी। अफगानिस्तान की टीम प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।
हमारे पास स्तरीय स्पिनर हैं: मेहदी हसन
बांग्लादेश के हरफनमौला मेहदी हसन ने कहा, ''अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा। किसी भी टूर्नामेंट का पहला मैच काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे पता चलता है कि हम कहां तक जाएंगे और हम कैसा क्रिकेट खेलने वाले हैं क्योंकि इससे टीम की दिशा तय होती है। अगर यह स्पिन के अनुकूल विकेट होता है तो अच्छा होगा क्योंकि दोनों टीम के पास स्तरीय स्पिनर हैं लेकिन मेरा मानना है कि जो टीम बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करेगी वह मैच जीतेगी।''
अफगानिस्तान अंक तालिका में शीर्ष पर
ग्रुप-बी में अफगानिस्तान अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसके दो अंक हैं। नेट रनरेट की बात करें तो वह +5.176 है। शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका का नेट रनरेट -5.176 है। बांग्लादेश की टीम इस मैच को अपने नाम कर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वह तीन बार फाइनल हार चुका है। पिछले दो संस्करण (2016, 2018) में उसने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। इस बार शाकिब अल हसन की टीम खाली हाथ लौटना नहीं चाहेगी।