बैनक्रॉप्ट ने आगे कहा, 'मैं आगे और क्या बोल सकता हूं, इस स्थिति में शब्द अधिक मायने नहीं रखते हैं और भविष्य में मैं अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करूंगा। मुझे जिंदगी भर इस चीज का मलाल और इसका पछतावा रहेगा। अभी मैं केवल माफी मांग सकता हूं और इस बात का मुझे बहुत खेद है कि मैं क्रिकेट को शर्मसार किया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए बैन पर अपील के बारे में उन्होंने कहा, 'फिलहाल मुझे प्रतिबंध से संबंधित कागजात मिले हैं और मैं इस प्रक्रिया की इज्जत करता हूं। मैं अपने प्रबंधक के साथ काम करूंगा और इसके बाद अगला कदम बढ़ाऊंगा।'
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था। इसके बाद मीडिया से बात चीत में स्टीव स्मिथ ने इस बात को स्वीकार भी किया था। जिसके बाद तीनों खिलाड़ियों पर बैन लगाया गया। स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई। इतना ही स्मिथ पर मैच फीस का 100 और बैनक्रॉफ्ट पर 75 फीसदी का जुर्माना भी लगाया गया। इतना ही नहीं स्मिथ और वॉर्नर को आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया।