फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NED: इंग्लैंड के मैच में दिखा गली क्रिकेट का नजारा, झाड़ियों में गेंद ढूंढ़ते रहे खिलाड़ी, वीडियो वायरल

Fri, 17 Jun 2022 05:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अमेस्टिलवीन

सार

डेविड मलान के छक्के के बाद गेंद पेड़ों के बीच खो गई। कैमरामैन सहित कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ गेंद ढूंढ़ने में लगे रहे। गेंद खो जाने की वजह से मैच भी थोड़ी देर के लिए रुक गया। 
 
विज्ञापन
गेंद ढूंढ़ते नीदरलैंड के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गली क्रिकेट में गेंद खो जाने के कारण मैच का रुक जाना आम बात है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शायद ही आपने ऐसा होते देखा होगा। हालांकि, इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच मैच के दौरान ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने लंबा छक्का लगाया और गेंद घनी झाड़ियों और पेड़ों के  बीच जाकर खो गई। इसके बाद थोड़ी देर तक नीदरलैंड के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ गेंद को ढूंढ़ते रहे। कैमरामैन भी गेंद ढूंढ़ने में लगे हुए थे। इस वजह से मैच भी थोड़ी देर के लिए रुक गया। लगभग एक मिनट बाद गेंद मिल गई और मैच फिर से शुरू हुआ। 
विज्ञापन

  इंग्लैंड और नीदरलैंड के मैच में गेंद खोने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईसीसी ने भी नीदरलैंड के खिलाड़ियों के गेंद ढूंढ़ने की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। 

इंग्लैंड की पारी के नौवें ओवर में पीटर सीलर गेंदबाजी करने आए। डेविड मलान स्ट्राइक पर थे और उन्होंने लॉग ऑफ के ऊपर लंबा छक्का लगाया। गेंद झाड़ियों में चली गई और काफी देर तक खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ गेंद ढूंढ़ते रहे। यह नजारा देखकर सभी फैंस को गली क्रिकेट की याद आ गई। गांव में क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर गेंद झाड़ियों में खो जाती है और कई बार तो गेंद नहीं मिलती है। ऐसे में नई गेंद भी खरीदनी पड़ जाती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मैच में कैसे खो गई गेंद
नीदरलैंड में ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले जाते हैं। यहां के स्टेडियम भी बहुत ज्यादा विकसित नहीं हैं। स्टेडियम के चारो तरफ बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियां हैं। इस वजह से यहां मैच के अलावा स्टेडियम का नजारा भी काफी खूबसूरत होता है। हालांकि, मैच के दौरान बड़ा शॉट लगने पर गेंद खोने का खतरा भी बना रहता है। 

तीन वनडे की सीरीज खेलने पहुंचा है इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम लगभग 11 महीने बाद कोई वनडे मैच खेल रही है। ऑइन मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड यहां तीन मैच की सीरीज खेलेगा। पहले मैच में फिलिप सॉल्ट और डेविड मलान के शतकों की बदौलत इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 36 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं। मलान 101 और बटलर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें