फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का एड फिल्मों को लेकर बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से संतुलन बिठाना संभव

Sun, 11 Nov 2018 03:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को उन विचारों को खारिज किया कि विज्ञापनों पर ज्यादा समय बिताना एक क्रिकेटर के लिए ध्यान भंग करने वाला हो सकता है। कोहली कई ब्रांड के विज्ञापन करते हैं और कुछ तो उनके खुद के उपक्रम हैं। 

विज्ञापन


कोहली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘जब मैं रोग्न (कपड़ों का उनका ब्रांड) से जुड़ा था तो मैं 25-26 साल का था। इसके बाद भी लोगों को लगता कि मैं 25 साल की उम्र में व्यवसाय से जुड़ रहा हूं और मैं इसके लिए बहुत कम उम्र का हूं।’

उन्होंने कहा, ‘पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर व्यवसाय के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं है क्योंकि आप जब भी व्यवसाय शुरू करते हो, आपको इसे बढ़ाना होता है। यह एक वाक्यांश है कि आपको एक विशेष उम्र के बाद ही व्यवसाय करना चाहिए। मैं इसमें विश्वास नहीं करता।’ 
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि खिलाड़ी के लिए क्रिकेट और व्यावसयायिक हितों में संतुलन बनाना अहम होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं मानता कि आप खेलते हुए प्रायोजन नहीं कर सकते। मैं इन सबमें विश्वास नहीं रखता। अगर आपके पास सीमित समय है तो आपको पता होना चाहिए कि आप इस सीमित समय में अपने उत्पाद को कैसे आगे बढ़ा सकते हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें