फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvWI: बेयरस्टो ने जमाया धमाकेदार शतक, इंग्लैंड का 4-0 से सीरीज पर कब्जा

Sat, 30 Sep 2017 08:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : ESPNcricinfo
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो (141*) के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने शुक्रवार को रोज बाउल, साउथैम्पटन में सीरीज के पांचवें और अंतिम वन-डे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज पर 4-0 से कब्जा किया। 
विज्ञापन


इंग्लैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 288 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 38वें ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में 114 गेंदों में 17 चौको की मदद से नाबाद 141 रन की पारी खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि सीरीज में कुल 150 रन और दो विकेट चटकाने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

ये भी पढ़ें: जॉनी बेयरस्टो का शानदार शतक, इंग्लैंड की पहले वन-डे में धमाकेदार जीत


इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज को धमाकेदार शुरुआत दी। विस्फोटक ओपनर गेल ने 29 गेंदों में 5 छ्क्कों की मदद से 40 रन बनाये। उन्होंने जेक बॉल की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के भी जड़े। पारी के 8वें ओवर में अपना डेब्यू मैच खेल रहे टॉम करन ने गेल को आउट करके वेस्टइंडीज को झटका दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इंग्लैंड के ओपनर्स ने खेली यादगार पारी

जॉनी बेयरस्टो - फोटो : twitter
इसके बाद काइल होप 33, मार्लोन सैमुअल्स 32 और कप्तान जेसन मोहम्मद 25 रन बनाकर आउट हुए। 44वें ओवर में शाई होप 72 रन बनाकर आउट हुए। रोवमन पॉवेल 11 रन ही बना सके, लेकिन अंत में अपना पहला मैच खेल रहे सुनील एम्ब्रिस ने एश्ली नर्स के साथ 35 रनों की साझेदारी निभाई। सुनील एम्ब्रिस ने 27 गेंदों में 38 और एश्ली नर्स ने 12 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और वेस्टइंडीज को 288 के स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की तरफ से लियम प्लंकेट ने 2 और टॉम करन, आदिल राशिद, मोइन अली और जेक बॉल ने 1-1 विकेट लिया। जेक बॉल ने अपने 10 ओवर में 94 रन लुटाए।

ये भी पढ़ें: बारिश की बाधा, 98 रन कम बना कर भी इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हरा दिया

289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने सिर्फ 21।2 ओवरों में 156 रनों की बेहतरीन शुरुआत दी। रॉय हालांकि अभाग्यशाली रहे कि अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 70 गेंदों में 96 रन बनाकर मिगुएल कमिंस की गेंद पर आउट हुए। 

बेयरस्टो ने अपने करियर और इस सीरीज का दूसरा शतक लगाया और दूसरे विकेट के लिए जो रूट (46*) के साथ 138 रनों की अविजित साझेदारी निभाई। रूट ने अपने 97वें मैच में 4000 रन पूरे किये और छक्के के साथ सीरीज और इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट सीजन का अंत किया। वेस्टइंडीज के लिए बड़ी मुसीबत ये है कि 2019 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए उसे अगले साल वर्ल्ड कप क्वालीफायर में हिस्सा लेना होगा।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज: 288/6 (शाई होप 72, क्रिस गेल 40)

इंग्लैंड: 294/1 (जॉनी बैर्स्टो 141*, जेसन रॉय 96, जो रूट 46*)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें