फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी ने कप्तान से बिना पूछे लिया फैसला?: खिलाड़ियों को हटाने पर बाबर का हैरान करने वाला बयान, झाड़ा पलड़ा

Tue, 08 Sep 2026 08:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बड़ा खुलासा किया है। बाबर का दावा है कि उन्हें सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की जानकारी नहीं थी। पीसीबी ने सीरीज गंवाने के बाद कड़ी कार्रवाई की थी और अब इसे लेकर बाबर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान टेस्ट टीम में हुए बड़े बदलावों को लेकर कप्तान बाबर आजम ने पलड़ा झाड़ लिया है। बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले बाबर ने कहा कि उन्हें टीम से सात खिलाड़ियों को बाहर करने के इस फैसले की कोई जानकारी नहीं थी। मालूम हो कि लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम में बड़े बदलाव करते हुए सात खिलाड़ियों, मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को स्वदेश बुला लिया था। 
विज्ञापन

बाबर ने पीसीबी के पाले में डाली गेंद 
सीरीज के शुरुआती दोनों मैच हारकर पाकिस्तान 0-2 से पीछे चल रहा है, जिसके बाद पीसीबी ने टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए अंतिम टेस्ट के लिए कई नए चेहरों को शामिल किया है। इसे लेकर कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने बाबर आजम पर निशाना साधा था। इन खिलाड़ियों का कहना था कि बाबर टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ खड़े नहीं रहे। वहीं, बाबर का कहना है कि उन्हें पीसीबी के इस फैसले की जानकारी तक नहीं थी। बाबर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, यह खबर मेरे लिए भी नई थी। मुझे भी इसके बारे में बाद में पता चला। चूंकि यह फैसला पीसीबी ने लिया है, इसलिए वे इसे बेहतर तरीके से समझा सकते हैं।

बाबर आजम - फोटो : IANS
सीरीज गंवाने के बाद की थी कार्रवाई
लॉर्ड्स में मिली हार के बाद पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, इमाम-उल-हक, आमेर जमाल, अली उस्मान, मुहम्मद ओवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज कर दिया था। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने 194 रन से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। इस दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी और टीम दोनों पारियों में 200 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई थी।
विज्ञापन

बाबर ने खुद का किया बचाव 
टीम में हुए इन बदलावों के बाद बाबर आजम का खुद का फॉर्म भी चर्चा का विषय बन गया है। एक पत्रकार ने उनके सीमित ओवरों और टेस्ट फॉर्म के बीच के अंतर पर सवाल उठाया। साथ ही, खराब प्रदर्शन के चलते रिजवान और सलमान अली आगा को बाहर किए जाने का हवाला देते हुए पूछा कि पीसीबी द्वारा खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को घरेलू या हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट में वापस भेजने के इस कदम के बीच वह अपनी स्थिति को कैसे देखते हैं। इस सवाल के जवाब में बाबर ने कहा, अगर हम परफॉर्म करने वालों की बात कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि पिछली बार मैं प्लेयर ऑफ द सीरीज था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में बाबर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। उस सीरीज में वह पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिन्होंने 96.50 की औसत से 193 रन बनाए थे और पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, लॉर्ड्स में उनका प्रदर्शन इसके बिल्कुल विपरीत रहा। लॉर्ड्स टेस्ट में बाबर ने पहली पारी में सिर्फ 8 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए। 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी पाकिस्तानी टीम सस्ते में सिमट गई थी। सीरीज पहले ही गंवाने के बाद पाकिस्तान अब बर्मिंघम में अपनी साख बचाने और इंग्लैंड के खिलाफ सूपड़ा साफ होने से बचने उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें