बाबर आजम
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने आगे कहा कि, अगर कोई मेरी तुलना कोहली या स्टीव स्मिथ से करता है तो मैं दबाव में नहीं आता हूं। मैं अब अपनी बल्लेबाजी पर काफी ध्यान देता हूं और घंटों तक मैं अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखता हूं। मैं अपनी गलतियों की पहचान कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि उन्हें दोहराया ना जाए। उन्होंने कहा, जब मैं ब्रिसबेन में पहली पारी में खराब शॉट खेलकर सस्ते में आउट हो गया, तो मैं खुद से बहुत नाराज हुआ था क्योंकि मुझे अहसास हुआ कि किसी भी शीर्ष बल्लेबाज को इस तरह से आउट नहीं होना चाहिए।