पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने टी-20 में सबसे तेज हजार रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
babar azam
दरअसल, रविवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में बाबर आजम ने 48 रन बनाते ही विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही वह पाकिस्तान की तरफ से टी-20 में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
virat kohli
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि टीम इंडिया की तरफ से विराट ने टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड 27 पारियों में किया था, जबकि बाबर आजम ने 26 पारियों में ही यह कमाल कर दिया।
4 of 5
बाबर आजम
- फोटो : ESPN
बता दें कि बाबर आजम ने इस मुकाबले में 58 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 मैचों की टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर दिया और 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए, जिसके जवाब में 16.5 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।