फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: बाबर आजम ने रचा इतिहास, तोड़ा जावेद मियांदाद का 27 साल पुराना रिकॉर्ड

Sat, 06 Jul 2019 09:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद मियांदाद और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे वर्ल्ड कप 2019 पाकिस्तान टीम के लिए कुछ नहीं बीता। बावजूद इसके कुछ युवा प्रतिभाओं ने अपने प्रदर्शन के दम पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। चाहे वह युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हो या फिर बल्लेबाजी की जान बाबर आजम। हर खिलाड़ी ने अपने खेल का लोहा मनवाया।
 
विज्ञापन

2 of 5
babar azam - फोटो : file photo
बांग्लादेश के खिलाफ 'करो या मरो' के अपने आखिरी मैच में भले ही पाकिस्तान को जीत मिली हो, लेकिन वह नेट रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड को पछाड़ नहीं पाया और सेमीफाइनल की रेस भी हार गया, लेकिन इस शुक्रवार को लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट में नया अध्याय लिखा।
विज्ञापन

3 of 5
बाबर आजम - फोटो : file photo
बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर्स में ठोके गए 315/9 के स्कोर में बाबर आजम ने 96 रन की अहम पारी खेली। भले ही वे मात्र 4 रन से अपने शतक से चूके, लेकिन इस दौरान वे किसी एक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड जावेद मियांदाद के नाम पर था, जब उन्होंने 1992 में 437 रन बनाए थे।
 

4 of 5
बाबर आजम - फोटो : file photo
इस मैच में बाबर 96 रन बनाकर मोहम्मद सैफुद्दीन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने 98 गेंदों पर 11 चौके लगाए। इसी के साथ इस वर्ल्ड कप में 9 मैचों में अपने रनों की संख्या को 474 तक पहुंचा दिया। बाबर का यह पहला वर्ल्ड कप था, जहां उन्होंने 8 मैचों में 79.00 की औसत से 474 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबर आजम - फोटो : ESPN
पाकिस्तान की तरफ से एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

474 रन बाबर आजम (2019)
437 रन जावेद मियांदाद (1992)
368 रन सईद अनवर (1999)
350 रन मिस्बाह उल हक (2015)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें