फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में कोहली पर भारी पड़ा 'पाकिस्तान का विराट', टी-20 क्रिकेट में दी मात

Sun, 25 Feb 2018 06:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Virat Kohli
विज्ञापन

आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को झटका लगा है। विराट कोहली मौजूदा टी-20 रैंकिंग में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बाबर आजम ने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए चौथी रैंकिंग पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने पहला स्थान हासिल किया है। मुनरो ने तीन स्थान ऊपर उठ कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल ने टी-20 रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

बाबर आजम
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया है। धवन ने 14 स्थानों की छलांग लगाकर अपने करियर में सर्वोच्च 28वीं रैंकिंग हासिल की है। अब रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच चौथे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने छह स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवे स्थान पर कब्जा किया है।

गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने इस मामले से सबको पीछे छोड़ दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले राशिद ने रैंकिंग में शीर्ष पायदान हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें