टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया है। धवन ने 14 स्थानों की छलांग लगाकर अपने करियर में सर्वोच्च 28वीं रैंकिंग हासिल की है। अब रैंकिंग में पाकिस्तान के
बाबर आजम तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच चौथे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने छह स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवे स्थान पर कब्जा किया है।
गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने इस मामले से सबको पीछे छोड़ दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले राशिद ने रैंकिंग में शीर्ष पायदान हासिल किया है।