फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजहर अली के शतक पर एंडरसन के पांच विकेट भारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत

Mon, 24 Aug 2020 10:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजहर अली
विज्ञापन

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सॉउथम्पटन में तीसरा टेस्ट मैच जारी है। मैच में अभी भी मेजबान इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान के खिलाफ 310 रन की बढ़त बना ली है। साथ ही पाकिस्तान को फॉलो ऑन भी दिया है और अब चौथे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज एक बार फिर से इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले यहां तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर पाकिस्तान की स्थिति नाजुक थी और उसके शीर्ष क्रम के चार प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि दिन की शुरुआत होने पर पाकिस्तान की तरफ से फवाद आलम और कप्तान अजहर अली ने पारी को कुछ देर तक संभाला, लेकिन 45 रन की साझेदारी के बाद फवाद पवेलियन लौट गए और पाकिस्तान के 75 रन पर पांच विकेट गिर गए।

हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने मिलकर टीम को मुश्किलों से निकाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 138 की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रिजवान ने आउट होने से पहले 53 रनों का योगदान दिया। रिजवान के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और पहली पारी में 273 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की तरफ से अजहर अली ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 141 रन बनाए।
विज्ञापन


उधर इंग्लैंड की तरफ से 38 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के पांच प्रमुख बल्लेबाजों का शिकार किया। एंडरसन ने 23 ओवर की गेंदबाजी में 56 रन देकर पांच विकेट झटके, वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी दो विकेट अपने नाम किए।

बारिश और खराब रौशनी की वजह से तीसरे दिन का खेल पूरा नहीं हो पाया और मैच को समय से पहले रोकना पड़ा। बता दें कि चौथे दिन सभी की निगाह एंडरसन पर होगी क्योंकि वे अपने 600वें टेस्ट विकेट से दो विकेट दूर हैं।

विज्ञापन

जेम्स एंडरसन के रिकॉर्ड

जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 38 साल की उम्र में पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों को आउट कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 29वीं बार पांच विकेट अपने नाम किया। वे अब सर्वाधिक पांच विकेट लेने के मामले में रिचर्ड हेडली (36) के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा वे टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने के मामले में रिचर्ड हेडली के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें